शहर भाजपा ने बुधवार को भारत र| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष राकेश बागरेचा के नेतृत्व भगत कोठी स्थित सभा भवन में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।
शहर से बोराणा, गहलोत और चौधरी प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित
प्रदेश चुनाव अधिकारी ने बुधवार को सभी 44 जिलों से निर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा की। गहलोत ने बताया कि शहर भाजपा से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बोराणा, सुभाष गहलोत व दयाराम चौधरी को प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया है। तीनों नेता लंबे समय से एबीवीपी व भाजपा से जुड़े हैं।
देहात से भाटी, जाणी, गोधा, देवासी व बक्श प्रदेश प्रतिनिधि
इसी प्रकार देहात से भाजपा नेता त्रिभुवनसिंह भाटी, ज्योति जाणी, रामस्वरूप गोधा, जगदीश देवासी आैर सिकंदर बक्श प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं।
धाणदिया संभागीय मीडिया प्रभारी
भाजपा के प्रदेश संगठन ने जगदीश धाणदिया को संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। धाणदिया लंबे समय से भाजपा के संगठन में कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। इसी प्रकार भाजपा फलोदी देहात से पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ एवं पूर्व अध्यक्ष रेवत सिंह राजपुरोहित को भी प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया।
भाजपा संगठनात्मक संरचना 2020 प्रदेशाध्यक्ष के लिए आज आवेदन सहमति नहीं होने पर कल मतदान